मुरादाबाद: करंट से झुलसे युवक की अस्पताल में मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। 22 सितंबर को डीलारी थाना क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर हाईटेंशन लाइन की करंट की चपेट में आकर झुलसे मजदूर जाहिद की निजी अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना वाले दिन जाहिद गांव के इलियास से अपनी मजदूरी के पैसे …
मुरादाबाद, अमृत विचार। 22 सितंबर को डीलारी थाना क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर हाईटेंशन लाइन की करंट की चपेट में आकर झुलसे मजदूर जाहिद की निजी अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
घटना वाले दिन जाहिद गांव के इलियास से अपनी मजदूरी के पैसे मांगने गया था। कहासुनी होने पर इलियास ने उसे छत से धक्का दे दिया था। धक्का लगने से गिरा जाहिद मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों पर गिरकर बुरी तरह झुलस गया था। परिजनों ने उसे कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया था।
जाहिद के भाई शाहिद ने इस मामले में इलियास आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसएसपी से गुहार लगाई थी। मजदूर की मौत से उसकी पत्नी शहाना और 8 बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
यह भी पढ़े-
मुरादाबाद में बढ़ा बुखार का कहर, महज आधे दिन की ओपीडी में डेढ़ हजार से अधिक मरीज
