शाहजहांपुर: अखिलेश यादव पहुंचे बंडा, गुरुद्वारे में मत्था टेका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शाहजहांपुर जिले के बंडा के नानकदेव गुरुद्वारा पहुंचे। वह संत बाबा सुखदेव सिंह की सालाना बरसी में शामिल हुए। गुरुद्वारा में पहुंचते ही उन्होंने लोगों का अभिवादन किया और दरबार साहिब के सामने मत्था टेका। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शाहजहांपुर जिले के बंडा के नानकदेव गुरुद्वारा पहुंचे। वह संत बाबा सुखदेव सिंह की सालाना बरसी में शामिल हुए। गुरुद्वारा में पहुंचते ही उन्होंने लोगों का अभिवादन किया और दरबार साहिब के सामने मत्था टेका।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री शाहजहांपुर जिले के बंडा के नानकदेव गुरुद्वारा में सिर पर सफेद रूमाल बांधे हैं। रूमाल पर सिख का धार्मिक चिन्ह निशान साहिब बना हुआ है। बाकी नेता सपा की लाल टोपी पहने हुए हैं। शाहजहांपुर के बंडा में नानकदेव गुरुद्वारे में सालाना बरसी के आयोजित कार्यक्रम अब पूरी तरह से किसान आंदोलन पर ही फोकस हो गया है। चारों ओर सिख संगत ही दिख रही है।

यह भी पढ़े-

मुरादाबाद: प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

संबंधित समाचार