अमरोहा : पुलिस ने 20 लाख रुपये की अवैध शराब पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार
अमरोहा, अमृत विचार। चेकिंग अभियान के तहत डिडौली पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान नेशनल हाईवे से 20 लाख रुपये की 420 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। एसपी पूनम ने बताया कि शराब तस्कर हरियाणा से गोरखपुर कैंटर के जरिए अवैध शराब खपाने के लिए जा …
अमरोहा, अमृत विचार। चेकिंग अभियान के तहत डिडौली पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान नेशनल हाईवे से 20 लाख रुपये की 420 पेटी अवैध शराब पकड़ी है।
एसपी पूनम ने बताया कि शराब तस्कर हरियाणा से गोरखपुर कैंटर के जरिए अवैध शराब खपाने के लिए जा रहे थे, जिन्होंने कपड़ों के गत्ते व रस के पैकेट के नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है।
