रामपुर: सीतापुर जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार, पुलिस से नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। सीतापुर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने स्टेट बैंक चौराहे पर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले कांग्रेसियों और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने गिरफ्तार कांग्रेसियों को पुलिस लाइन में रखा है। प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने के विरोध में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता और पूर्व प्रदेश …

रामपुर,अमृत विचार। सीतापुर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने स्टेट बैंक चौराहे पर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले कांग्रेसियों और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने गिरफ्तार कांग्रेसियों को पुलिस लाइन में रखा है।

प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने के विरोध में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू के नेतृत्व में कांग्रेसी बुधवार को हिमायत उल्लाह खां मार्केट स्थित जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद सीतापुर जाने के लिए नारेबाजी करते हुए निकले। हालांकि, सीतापुर जाने की भनक पुलिस प्रशासन को पहले से लग चुकी थी।

पूर्वाह्न से ही पुलिस की कई गाड़ियां और पुलिसकर्मी स्टेट बैंक चौराहे पर तैनात थे। जैसे ही कांग्रेसियों ने नवाब गेट की ओर बढ़ना चाहा पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकने का प्रयास शुरु कर दिया। लेकिन, कांग्रेसी आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे। इस बीच पुलिस अधिकारियों और कांग्रेसियों के बीच नोकझोंक हुई और धक्का-मुक्की शुरु हो गई। कांग्रेसी पूरे जोश में नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने 95 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया और वाहन में बैठाकर पुलिस लाइन ले गई।

इससे पहले जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा कि मंत्री खुलेआम घूम रहे हैं फिर प्रियंका गांधी जेल में क्यों हैं। कहा कि प्रदेश मे कानून का राज खत्म हो गया है। रामपुर से कांग्रेसी शांतिपूर्ण तरीके से सीतापुर जा रहे थे लेकिन, पुलिस ने योगी सरकार के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व मे किसानों को न्याय दिलाया जाएगा हम इस किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू ने कहा कांग्रेस पार्टी अन्तिम सांस तक किसानों के लिए लड़ेगी। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेसियों को रिहा नहीं किया गया था। गिरफ्तारी देने वालों में शहर अध्यक्ष मामून शाह खां ,युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खां, आमिर मियां, सचिन त्रिवेदी, शाहबाज अली,विक्की मियां,रामगोपाल सैनी,जगदीश अवस्थी, वेदराम यादव, अकरम सुल्तान,कुमार एकलव्य, अब्दुल सबूर खान, आमिर मियां, विवेक गंगवार, कल्लू प्रधान, दामोदर सिंह शामिल थे।

इनके अलावा महेश आर्य, विक्की मियां, शप्पू अन्सारी, जगत सिंह, हसीब खां, महफूज़ मंसूरी, फैसल हसन, एजाज खां,आमिर कुरैशी, राशिद खां, वासिक अली,अली हसन, नाज़िम अली, मशकूर अहमद, रहमान अली, इरफान मंसूरी, विक्की मियां, इमरोज़ मंसूरी, अज़ीम मियां, नासिर खां, मुश्ताक अली, शकील मंसूरी, अज़ीम मियां, यूसुफ खां, सलमान अली, राशिद खां, नासिर मालिक, जावेद खां,मोहम्मद हसन मियां, जकी अहमद मूसर्रत खां आदि ने भी गिरफ्तारी दी है।

यह भी पढ़े-

मुरादाबाद: महज 30 हजार रुपए के लिए बेटी को बेचा, पिता समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

 

संबंधित समाचार