कुशीनगर: करंट लगने से अधेड़ की दर्दनाक मौत, परिजनों ने विद्युत विभाग से की मुआवजे की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लोहेपार के 55 साल के अमोलापट्टी निवासी मार्कंडेय तिवारी पुत्र मुंद्रिका तिवारी की बुधवार को पशुओं के लिए चारा  हेतु बगल के मल्ल टोला स्थित सड़क के किनारे सुबह दस बजे घास काट रहे थे  कि बगल से गुजरे हाईटेंशन पोल व तार में विघुत विभाग के द्वारा …

कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लोहेपार के 55 साल के अमोलापट्टी निवासी मार्कंडेय तिवारी पुत्र मुंद्रिका तिवारी की बुधवार को पशुओं के लिए चारा  हेतु बगल के मल्ल टोला स्थित सड़क के किनारे सुबह दस बजे घास काट रहे थे  कि बगल से गुजरे हाईटेंशन पोल व तार में विघुत विभाग के द्वारा लगाया गया झिन्टी में हाई वोल्टेज करंट के चपेट में आ जाने के कारण दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कप्तान गंज संजय सिंह मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए मुआवजा की मांग की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज