हरदोई: कछौना क्षेत्र बना कच्ची शराब का कुटीर उद्योग..जानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। आखिर पुलिस प्रशासन व आबकारी के अथक प्रयास के बावजूद कच्ची शराब पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यहां कोतवाली कछौना क्षेत्र में मिलावटी कच्ची शराब का धंधा कुटीर उद्योग के रूप में फल-फूल रहा है। पूर्व में पुलिस प्रशासन का कच्ची शराब बनाने को संरक्षण प्राप्त था। कच्ची शराब से पुलिस प्रशासन …

हरदोई। आखिर पुलिस प्रशासन व आबकारी के अथक प्रयास के बावजूद कच्ची शराब पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यहां कोतवाली कछौना क्षेत्र में मिलावटी कच्ची शराब का धंधा कुटीर उद्योग के रूप में फल-फूल रहा है।

पूर्व में पुलिस प्रशासन का कच्ची शराब बनाने को संरक्षण प्राप्त था। कच्ची शराब से पुलिस प्रशासन की ओर से 2 हजार से 5 हजार रुपए तक सुविधा शुल्क की वसूली होती थी। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में गांव-गांव कुटीर उद्योग के रूप में फैल गया था।

जानकारी अनुसार कोतवाली क्षेत्र टिकारी, बहदिन, सांता, अंटा, पल्लेपार, अरसेनी, करौली, जसवंतपुर, दर्शन खेड़ा, गौठवा, दिबियापुर, पंजाबी झाला, फत्तेहपुर, प्रतापपुरा, अतरादून, महिपाल खेड़ा, पूरबखेड़ा, हेमन खेड़ा, दीननगर, छेतन खेड़ा, समसपुर, सेमरा, जलिमपुर, नारायन देव, फार्मखेड़ा, पकरियाऊसर, कस्बा नटपुरवा, कहिलैया, गढ़ी कमालपुर, खन्ना खेड़ा, बालामऊ, रुदान खेड़ा, शिवपुरी, लोन्हारा आदि सैकड़ों ग्रामीणों में कच्ची शराब का व्यवसाय अवैध रूप से चल रहा है। जिसमें पुरुष, महिलाएं बच्चे तक इस व्यवस्था में शामिल है।

इसी क्रम में आबकारी टीम की ओर से बुधवार को कहिलैया गांव में दबिश दी गई। जिससे अवैध कच्ची शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया।

संबंधित समाचार