पीलीभीत: सिपाही के बेटे समेत डेंगू के छह और संदिग्ध मरीज मिले
पीलीभीत, अमृत विचार। सिपाही के बेटे समेत छह लोगों की एनएस-1 कार्ड से डेंगू पॉजिटिव आए है। रिपोर्ट आने के बाद मलेरिया विभाग ने सभी के सैंपल लेकर उनकी एलाइजा जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे हैं। इसके अलावा उनके घरों के आसपास दवा का छिड़काव कराया गया है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी …
पीलीभीत, अमृत विचार। सिपाही के बेटे समेत छह लोगों की एनएस-1 कार्ड से डेंगू पॉजिटिव आए है। रिपोर्ट आने के बाद मलेरिया विभाग ने सभी के सैंपल लेकर उनकी एलाइजा जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे हैं। इसके अलावा उनके घरों के आसपास दवा का छिड़काव कराया गया है।
बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी के दौरान कमरा नंबर तीन में बीसलपुर मार्ग पर स्थित पौटा कला गांव के रहने वाले 56 वर्षीय महिला और 55 वर्षीय बुजुर्ग को पिछले दो दिन से बुखार आ रहा था। जिस पर वह दवा लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। जहां डॉक्टर रमाकांत सागर ने डेंगू के लक्षण देखते हुए उनकी एनएस-1 कार्ड से डेंगू की जांच कराई। जिसमें वह डेंगू पॉजिटिव निकले। इसके अलावा बरखेड़ा कस्बे के रहने वाला 36 वर्षीय युवक भी बुखार की दवा लेने के लिए जिला अस्पताल आया था।
वह भी जांच में डेंगू पॉजिटिव निकाला। जिला अस्पताल से सूचना मिलने के बाद मलेरिया विभाग की टीम ने मरीजों का सैंपल लेने के बाद उनकी एलाइजा जांच कराने के लिए लखनऊ भेजा है। उधर पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही के 45 वर्षीय बेटे, शहर के मोहल्ला कुदरगढ़ के रहने वाली 46 वर्षीय युवक और पौटा कला निवासी 56 वर्षीय महिला को कई दिन से बुखार आ रहा है। निजी डॉक्टर की राय पर तीनों मरीजों ने शहर की दो प्राइवेट लैब से डेंगू की जांच कराई। जिसमें वह पॉजिटिव निकले। लैब से सूचना मिलने के बाद मलेरिया की टीम ने उनके सैंपल भी जांच को भेजे हैं।
फिलहाल सभी मरीज अपनी दवा लेकर घर को लौट गए है। मलेरिया विभाग की टीम ने उनके घरों पर पहुंचकर डेंगू के लार्वा की तलाश की, लेकिन कही भी डेंगू का लार्वा नहीं मिल सका। इस पर टीम ने उनके घरों और मोहल्लों में दवा का छिड़काव कराया।
छह मरीजों में एनएस-1 कार्ड से डेंगू की पुष्टि हुई है। इसलिए सभी के सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैै। इधर मंगलवार को लिए गए 27 सैंपल भी जांच को भेजे गए हैं।सभी मरीजों के घरों में लार्वा की तलाश करने के साथ दवा का छिड़काव भी कराया गया है। – राजीव मौर्य, सहायक मलेरिया अधिकारी
