पीलीभीत: कार निकालने को लेकर थाने से 50 मीटर पर दो पक्ष भिड़े, पुलिस अनजान
पीलीभीत, अमृत विचार। नवरात्र की शुरुआत के एक दिन पहले जहां अफसर सुरक्षा इंतजाम को लेकर पुलिस अफसरों ने बड़े बड़े दावे किए थे। मगर, उनकी पोल खुलने में देर नहीं लगी। सुनगढ़ी थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर अर्द्ध नारीश्वर मंदिर के बाहर कार सवार दो गुटों में झगड़ा हुआ। दोनों अलग …
पीलीभीत, अमृत विचार। नवरात्र की शुरुआत के एक दिन पहले जहां अफसर सुरक्षा इंतजाम को लेकर पुलिस अफसरों ने बड़े बड़े दावे किए थे। मगर, उनकी पोल खुलने में देर नहीं लगी। सुनगढ़ी थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर अर्द्ध नारीश्वर मंदिर के बाहर कार सवार दो गुटों में झगड़ा हुआ। दोनों अलग अलग समुदाय से थे।
मुख्य रेलवे स्टेशन रोड पर थाने के पास दोनों एक दूसरे को गाली गलौज कर मारने की धमकी देते रहे। लंबा जाम लग गया। मगर पुलिस को भनक तक नहीं लगी। मंदिर में पूजा करने को खड़े कई क्षद्धालु वापस लौट गए। एक यूपी 112 की चार पहिया गाड़ी जाम में फंसी रही और उतरकर कोई पुलिसकर्मी नही आया। बाद में झगड़ रहे लोगों की नज़र जब पुलिस पर पड़ी तो वह भाग गए। बाद में भी पुलिस ने कोई जानकारी करने की सुध नहीं ली।
घटना बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास हुई। नवरात्र को लेकर दुकानों पर भक्तों की भीड़ लगी हुई थी। मंदिर में भी भक्त मौजूद थे। इस बीच ट्रैफिक के बीच आमने सामने से आ रही दो कारे फंस गई। दोनों में चार पांच लोग सवार थे। गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। करीब पौन घन्टे तक हंगामा चलता रहा।
लोग बीच बचाव करने को आगे आए, लेकिन दोनों पक्ष उन्हें भी धमकाने लगे। थाना पुलिस तो अनजान बनी रही। मगर एक डायल 112 की गाड़ी जांम में फंसी, उससे भी कोई निकलकर नहीं आया। थाने के पास हुई घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर थाने के पास इस तरह की घटना हुई है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर से इसकी जानकारी कराऊंगा। – दिनेश कुमार प्रभु, एसपी
