बरेली: एक्सयूवी 700 मूसाराम इंटरप्राइजेस पर हुई लांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महिंद्रा एंड महिंद्रा की बहुप्रतिक्षित नयी प्रीमियम एक्सयूवी 700 अधिकृत विक्रेता सेटेलाइट स्थित शोरूम मूसाराम इंटरप्राइजेस लिमिटेड पर भी ग्राहकों को उपलब्ध हो सकेगी। बुधवार को मेयर डा. उमेश गौतम ने 7 सीटर एक्सयूवी लांच की। इस अवसर पर महाप्रबंधक विजय सक्सेना ने बताया कि एक्सयूवी 700 के लॉन्च होने का ग्राहकों …

बरेली, अमृत विचार। महिंद्रा एंड महिंद्रा की बहुप्रतिक्षित नयी प्रीमियम एक्सयूवी 700 अधिकृत विक्रेता सेटेलाइट स्थित शोरूम मूसाराम इंटरप्राइजेस लिमिटेड पर भी ग्राहकों को उपलब्ध हो सकेगी। बुधवार को मेयर डा. उमेश गौतम ने 7 सीटर एक्सयूवी लांच की। इस अवसर पर महाप्रबंधक विजय सक्सेना ने बताया कि एक्सयूवी 700 के लॉन्च होने का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार था। उन्होंने इसके कलर वेरिएंट और फीचर्स समेत तमाम जरूरी जानकारियों से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि 7 एयरबेग, 360 डिग्री कैमरा, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, स्मार्ट डोर हैंडल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, केबिन एयर फिल्टर, स्काई रूफ, अमेजन अलेक्सा के साथ एक्सयूवी मुख्य पांच वैरिएंट्स और पांच कलर्स में उपलब्ध होगी। प्रबंध निदेशक दिनेश अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि महिंद्रा की इस एसयूवी में फीचर्स की भरमार है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख है। इस मौके पर एरिया सेल्स मैनेजर दक्ष खन्ना, सेल्स मैनेजर प्रदीप राठौर आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार