बरेली: शारदीय नवरात्र आज से, मंदिरों में हुईं तैयारियां
बरेली, अमृत विचार। आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र शुरू हो जाते हैं। हिंदू धर्म में नवरात्र का बहुत अधिक महत्व होता है। नवरात्र के 9 दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। देवी मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत भी रखते हैं। धार्मिक …
बरेली, अमृत विचार। आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र शुरू हो जाते हैं। हिंदू धर्म में नवरात्र का बहुत अधिक महत्व होता है। नवरात्र के 9 दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। देवी मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्र के दौरान विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल नवरात्र में कोई तैयारी नहीं की गई थी। इस साल संक्रमण कम होने के कारण शहर के बड़े-बड़े मंदिर सजाए जा रहे हैं। बुधवार को शहर के प्रमुख मंदिरों में लाइटों और फलों से सजावट की गई। कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी नितिन गौड़ ने बताया कि इस साल प्रशासन की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। बिना मास्क वाले किसी भी व्यक्ति को मंदिर में नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। अबकी बार आठ दिन ही मातारानी का व्रत किया जाएगा। नौंवे दिन 15 अक्टूबर को दशहरा है।
बाजारों में सजी दुकानें
नवरात्र शुरू होने से पहले शहर में पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं। भक्त भी दुकानों से मातारानी की पोशाक आदि खरीदने पहुंच रहे हैं। बुधवार को बाजार में ज्यादा भीड़ थी। सबसे ज्यादा भीड़ पूजा की सामग्री पर थी, जहां लोग मातारानी के लिए तरह- तरह की पोशाक, आभूषण, पूजा की सामग्री खरीदने पहुंच रहे हैं। बाजार में भक्त स्थापना के लिए मिट्टी के कलश खरीदने पहुंच रहे हैं। पूजा की सामग्री खरीदने पहुंच रहे लोगों की वजह पूरे दिन बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही।
