ऋषिकेश एम्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑक्सीजन प्लांट की दी सौगात
ऋषिकेश, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार सुबह ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। साथ ही वर्चुअल माध्यम से देशभर के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में स्थापित करीब 35 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत …
ऋषिकेश, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार सुबह ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। साथ ही वर्चुअल माध्यम से देशभर के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में स्थापित करीब 35 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में किए गए कार्यों को गिनाया। केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया को वैक्सीन उपलब्ध कराई। 92 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। उत्तराखंड में 95 प्रतिशत पहली डोज का टीकाकरण हो चुका है।
बता दें कि सुबह करीब 10:58 बजे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर एम्स ऋषिकेश में उतरा। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले दो हेलीकॉप्टर एम्स में उतरे और सुरक्षा दल ने परिसर में मोर्चा संभाला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद रहे। हालांकि प्रधानमंत्री का यह राजनीतिक दौरा नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वह उत्तराखंड के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से शासन व प्रशासन के स्तर पर पीएम के दौरे की तैयारियां चल रहीं थीं।
