शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां के जयकारों और घंटा घड़ियालों से भक्तिमय हुआ वातावरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। महापर्व शारदीय नवरात्र गुरुवार यानी आज से शुरू हो गया है। राजधानी लखनऊ के सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है। वहीं घरों, मंदिरों और देवी पंडालों में शेरोवाली के जयकारे गूंज रहे हैं। नवरात्रि की तैयारियां बुधवार शाम तक पूरी हो चुकी थी। प्रमुख देवी मंदिरों …

लखनऊ। महापर्व शारदीय नवरात्र गुरुवार यानी आज से शुरू हो गया है। राजधानी लखनऊ के सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है। वहीं घरों, मंदिरों और देवी पंडालों में शेरोवाली के जयकारे गूंज रहे हैं। नवरात्रि की तैयारियां बुधवार शाम तक पूरी हो चुकी थी। प्रमुख देवी मंदिरों को सजाया जा चुका था। चुनरी, नारियल आदि पूजन सामग्री की दुकानें सज कर तैयार हो गए थे। आज भक्त माता के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर मंगल कामना कर रहे हैं।

पहले दिन मां शैलपुत्री की हुई आराधना

पहले दिन माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना होती है। मां दुर्गा पहले स्वरूप में शैलपुत्री के नाम से जानी जाती हैं। पर्वतराज हिमालय की पुत्री के रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा था।

मंदिरों में कोविड प्रोटोकॉल का कराया जा रहा पालन

शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं को मंदिरों में बिना मास्क प्रवेश नहीं मिल रहा है। प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं के हाथ को सैनिटाइज कराया जा रहा है। साथ ही भक्तों के बीच दो गज की दूरी नियम का पालन कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार