मुरादाबाद: रेलवे हॉस्पिटल में हुआ ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गुरुवार को रेलवे हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया। ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल द्वारा किया। जबकि मुरादाबाद के सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने रेलवे हॉस्पिटल पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया। ऑक्सीजन प्लांट उद्घाटन समारोह के दौरान सांसद …
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गुरुवार को रेलवे हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया। ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल द्वारा किया। जबकि मुरादाबाद के सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने रेलवे हॉस्पिटल पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया।
ऑक्सीजन प्लांट उद्घाटन समारोह के दौरान सांसद डॉ एसटी हसन के अलावा मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन, नगर विधायक रितेश गुप्ता और महापौर विनोद अग्रवाल भी मौजूद रहे। मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में मुरादाबाद रेल डिवीजन लगातार आगे कदम बढ़ा रहा है।
इसे भी पढ़ें…
