सावधान: अभी कोरोना संक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं, 15 नये मामले मिले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कोरोना के 15 नये मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल कुल 1,80,462 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कोरोना के 15 नये मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल कुल 1,80,462 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 15 नये मामले आये हैं।
अभी तक प्रदेश में 7,97,84,013 सैम्पल की जांच की गयी है। वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12 तथा अब तक कुल 16,86,869 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं।
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य जारी है। बुधवार को एक दिन में 4,02,539 कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में पहली डोज 8,92,61,805 तथा दूसरी डोज 2,28,97,302 लगायी गयी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है इसलिए सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें।
