अयोध्या में हुआ UP का प्रथम पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में गुरुवार को पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में पंचायत सहायकों को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। बता दें कि यह प्रशिक्षण प्रदेश में सबसे पहले अयोध्या में ही कराया गया है। उपनिदेशक पंचायत राम सजन चौधरी के निर्देशन में जिला पंचायत राज अधिकारी …

अयोध्या। जिले में गुरुवार को पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में पंचायत सहायकों को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई।

बता दें कि यह प्रशिक्षण प्रदेश में सबसे पहले अयोध्या में ही कराया गया है। उपनिदेशक पंचायत राम सजन चौधरी के निर्देशन में जिला पंचायत राज अधिकारी शीतला प्रसाद सिंह की उपस्थिति में पंचायत सहायकों को उनके दायित्व एवं कार्यों से रूबरू कराया गया।

इस दौरान सहायकों को निमार्णाधीन पंचायत भवनों को पूर्ण कराते हुए सभी में टाइल्स सुंदरीकरण का कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से सभी पंचायत सहायकों को पंचायत भवनों को संचालित करते हुए जन सामान्य सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ग्राम स्तरीय विकास भवन के रूप में संचालित किए जाने के लिए उत्साहित किया गया।

इसके अतिरिक्त पंचायत के अलग-अलग कार्यक्रमों के प्रशिक्षकों ने उन्हें ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में 6 विकास खंडों (मसौधा, पूरा बाजार, माया बाजार, हरिंगटनगंज, अमानीगंज एवं मिल्कीपुर) के समस्त पंचायत सचिव, पंचायत सहायकों एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ने प्रतिभाग किया।

संबंधित समाचार