यूपी: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत बनेंगी एमएसएमई की ब्रांड एम्बेसडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत जल्द ही प्रदेश के पारंपरिक परिधानों समेत अन्य उत्पादों का प्रचार करती नजर आएंगी। राज्य सरकार ने उन्हें लघु उद्योगों के उत्पादों के लिए ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त करने का फैसला लिया है। इस सिलसिले में कंगना ने गुरुवार को सू़क्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग मंत्री सिद्दार्थ नाथ सिंह व …

लखनऊ। मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत जल्द ही प्रदेश के पारंपरिक परिधानों समेत अन्य उत्पादों का प्रचार करती नजर आएंगी। राज्य सरकार ने उन्हें लघु उद्योगों के उत्पादों के लिए ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त करने का फैसला लिया है। इस सिलसिले में कंगना ने गुरुवार को सू़क्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग मंत्री सिद्दार्थ नाथ सिंह व विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल से होटल ताज में मुलाकात की और ब्रांड एम्बेसडर बनने पर सहमति व्यक्त की।

सरकार ने उन्हें विभाग की एक जिला-उत्पाद ओडीओपी योजना से जोड़ने का फैसला लिया है। गुरुवार को होटल ताज में हुई बैठक में कंगना रनौत ने ओडीओपी योजना की ब्रांडिंग में राज्य सरकार को हर सहयोग देने का दिया आश्वासन दिया। मंत्री सिद्दार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कंगना के ब्रांड एम्बेसडर बनने से ओडीओपी उत्पादों को नई ऊचाइयां मिल सकेंगी।

ओडीओपी के पारंपरिक उत्पादां की विशेषताओं से कंगना रनौत को अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने परिचित कराया। उन्होंने बताया कि सरकार पारंपरिक कला को वैश्विक पहचाने दिलाने के लिए कारीगरों को हर स्तर से हैण्ड होल्डिंग दे रही है। देश-दुनियां में ओडीओपी की ब्रांडिंग कराई जा रही है। हाल ही में कंगना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने उन्हें ओडीओपी का उत्पाद दिया था।

संबंधित समाचार