बरेली: टीन शेड काटकर लाखों की नगदी ले उड़े चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र में एक गोदाम से चोरों ने नकदी समेत लाखों की सामान चोरी कर लिया। चोर छत में लगी टीन शेड काटकर घुसे। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने 11 दिन बाद अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारवाड़ीगंज निवासी कपिल अग्रवाल आईटीसी कंपनी के उत्पादों के मुख्य वितरक …

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र में एक गोदाम से चोरों ने नकदी समेत लाखों की सामान चोरी कर लिया। चोर छत में लगी टीन शेड काटकर घुसे। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने 11 दिन बाद अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारवाड़ीगंज निवासी कपिल अग्रवाल आईटीसी कंपनी के उत्पादों के मुख्य वितरक ( डिस्ट्रीब्यूटर ) हैं। उन्होंने बताया कि उनका गोदाम मॉडलटाउन चौकी से कुछ दूरी पर हजियापुर में है।

बताया कि 24 सितंबर की रात करीब 8 बजे गोदाम में सामान चेक करने के बाद ताला डालकर घर चले गए थे। वहीं अगली सुबह 25 सितंबर को जब वे गोदाम पहुंचे तो हैरान रह गए। टीन शेड से बनी गोदाम की छत कटी हुई थी और सामान भी बिखरा पड़ा था। चोर गोदाम में रखी करीब 3 लाख की नगदी समेत कंपनी के ऑर्डर के लिए इस्तेमाल होने वाले 13 मोबाइल, सीसीटीवी कैमरे डीबीआर व अन्य सामान लेकर गए।

व्यापारी ने बताया कि गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीबीआर को भी चोर अपने साथ ले गए। जिसकी वजह से गोदाम के अंदर का घटनाक्रम क्या रहा इसका पता नहीं चल पाया। वहीं इलाके में लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे में तीन लोग देर रात करीब 12 बजे गोदाम के बाहर रेकी करते दिखाई दे रहे थे। वहीं 12:30 बजे से देर रात 2:30 बजे तक चोरों के गोदाम के अंदर होने की बात कही।

संबंधित समाचार