बरेली: ‘सपा सरकार बनने पर ही प्रदेश में आएगी खुशहाली’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश की सतारूढ़ भाजपा सरकार बेलगाम हो चुकी है। इस सरकार ने केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया है। 2022 में भाजपा और योगी की सत्ता से विदाई और साइकिल के आने पर खुशहाली व बदलाव आएगा। सपा के ब्राह्मण कार्ड खेलने के सवाल पर कहा कि सपा समाजवाद, विकास व खुशहाली का …

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश की सतारूढ़ भाजपा सरकार बेलगाम हो चुकी है। इस सरकार ने केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया है। 2022 में भाजपा और योगी की सत्ता से विदाई और साइकिल के आने पर खुशहाली व बदलाव आएगा। सपा के ब्राह्मण कार्ड खेलने के सवाल पर कहा कि सपा समाजवाद, विकास व खुशहाली का कार्ड खेलेगी।

यह बातें गुरुवार को पीलीभीत रोड स्थित एक बारात घर में आयोजित सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाद शेरवानी ने कहीं। कार्यक्रम का आयोजन इंजीनियर अनीस अहमद ने किया। इस मौके पर भाजपा, बसपा और कांग्रेस छोड़कर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

जिलाध्य्क्ष अगम मौर्या, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, जिला महासचिव सतेंद्र सिंह, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, अहमद खान टीटू, पप्पू राना, बिलाल खान, रामसेवक प्रजापति, सुनील सागर, सरदार, नेम चंद, महेन्द्र पाल सागर, नफीस आजाद, यमीन खान, अशोक वर्मा, रीना खान, शब्बो खान आदि मौजूद रहे। संचालन खालिद खान का रहा।

‘वोट की चोट’ से भाजपा को शिकस्त देने का आह्वान
सपा नेता कलीमुद्दीन के मुंशीनगर स्थित कार्यालय पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाद शेरवानी ने प्रेसवार्ता में कहा कि कानून बनाने वाले मंत्री जो कानून व्यवस्था के खुद मालिक हैं। उनके हत्यारोपी बेटे को कौन गिरफ्तार करेगा। कार्यकर्ताओं से ‘वोट की चोट’ से भाजपा को शिकस्त देने का आह्वान और 2022 में अखिलेश यादव को फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए कहा।

प्रेसवार्ता के बाद करीब 7 मिनट तक शाद शेरवानी और कलीमुद्दीन के बीच बंद कमरें में गोपनीय वार्ता भी चर्चा का विषय बनी रही। वजह यह है कि कलीमुद्दीन शहर व कैंट सीट से टिकट के दावेदार हैं। प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, पवन सक्सेना, जैनब फातिमा, दीप्ति पांडेय, फरहान अली, पवन सक्सेना, डॉ राजेश शर्मा, आशीष जौहरी, जमील अहमद, बिलाल खान, जावेद गद्दी, शकीलउद्दीन आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार