अलग-अलग रंगों में दिखेगी आवास विकास की अयोध्या योजना
लखनऊ। सरयू किनारे 1200 एकड़ में तैयार हो रही आवास विकास की अयोध्या योजना अलग-अलग रंगों में नजर आएगी। टाउनशिप में छोटे और बड़े भवन एक ही रंग में नजर आएंगे। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों और देशों की संस्कृति की भी झलक मिलेगी। टाउनशिप को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए योजना से राम …
लखनऊ। सरयू किनारे 1200 एकड़ में तैयार हो रही आवास विकास की अयोध्या योजना अलग-अलग रंगों में नजर आएगी। टाउनशिप में छोटे और बड़े भवन एक ही रंग में नजर आएंगे। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों और देशों की संस्कृति की भी झलक मिलेगी। टाउनशिप को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए योजना से राम मंदिर के लिए केवल बैटरी वाहन ही चलेंगे। आवास विकास परिषद दिसंबर तक योजना का विकास कार्य शुरू कर देगा।
अपर आवास आयुक्त एवं सचिव डॉ नीरज शुक्ला ने बताया कि यह योजना वैदिक सिटी के मानकों के अनुरुप तैयार की गयी है। 1200 एकड़ की भूमि विकास एवं बाजार योजना अयोध्या में सरयू नदी से लगी हुयी है। योजना के चार मुख्य द्वार हैं उत्तरी, दक्षिणी पूर्वी और पश्चिमी। योजना के बीच में ब्रह्मस्थान का भी प्रावधान है। योजना से प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दूरी छह किमी, मर्यादा पुरुषोत्तम हवाई अड्डे की दूरी आठ किमी और अयोध्या रेलवे स्टेशन की दूरी तीन किमी है।
उन्होंने बताया कि आवास विकास 116 अन्तर्राष्ट्रीय, राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, मठ, आश्रम एवं अखाड़ों के लिए भूखंड और भवन देगा। योजना में लगभग 10 हजार आवासीय इकाइयां फ्लैट, भवन और भूखंड, 4000 दर्शनार्थियों के लिए होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला का भी प्रावधान किया गया है।
