हल्द्वानी: सिख समाज ने की केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए बवाल में चार किसानों की मौत का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को वार्ड नंबर छह से वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र जीत सिंह कोहली (रोडू) के नेतृत्व में सिख समुदाय के गणमान्य जनों ने राष्ट्रपति के नाम  सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए बवाल में चार किसानों की मौत का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को वार्ड नंबर छह से वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र जीत सिंह कोहली (रोडू) के नेतृत्व में सिख समुदाय के गणमान्य जनों ने राष्ट्रपति के नाम  सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल ने मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने समेत केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी को बर्खास्त करने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपते सिख समाज के गणमान्य लोग।

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे किसानों को वाहनों से कुचलने की घटना से उत्तराखंड में भी आक्रोश है। बड़ी संख्या में उधमसिंह नगर के किसान भी इस आंदोलन में शामिल हुए थे।

आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा के इशारे पर किसानों पर हमला किया गया। ज्ञापन में यूपी सरकार पर मंत्री और उनके पुत्र को बचाने का भी आरोप लगाया गया है। ज्ञापन देने वालों में गुरविंदर सिंह भसीन, सुरेंद्र पाल सिंह, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, अमरदीप सिंह, चरणजीत सिंह, कंवलजीत सिंह, परविंदर सिंह प्रिंस, गुरशरण सिंह , सुरेंद्र पाल सिंह, राजीव वालिया, नरेंद्र सिंह सूरी, जसप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार