हरदोई: ग्राम पंचायत सचिवों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हरदोई। ब्लॉक परिसर में ग्राम पंचायत सचिवों ने दूसरे दिन भी धरना दिया। जिला समन्वय समिति के निर्देश पर 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ व ग्राम विकास अधिकारी संघ की समन्वय समिति के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार के बताया कि विकास कार्यों की जांच में सिर्फ सचिव को दोषी …

हरदोई। ब्लॉक परिसर में ग्राम पंचायत सचिवों ने दूसरे दिन भी धरना दिया। जिला समन्वय समिति के निर्देश पर 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ व ग्राम विकास अधिकारी संघ की समन्वय समिति के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार के बताया कि विकास कार्यों की जांच में सिर्फ सचिव को दोषी मान कर उसके ऊपर कार्रवाई की जाती है। जबकि दोषी ग्राम प्रधान होता है। सचिव के संघों ने मांग की है कि अगर किसी कार्य की लापरवाही सामने आती है तो प्रधान के ऊपर कार्रवाई भी की जानी चाहिए।

नियम विरुद्ध किए गए स्थानांतरण पर प्रत्यावेदन लेकर सुनवाई की जाए। उच्चाधिकारियों को विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की।

ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि अभी तो सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया है। कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 12 व 13 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। 13 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। बताया कि उसी दिन आंदोलन के द्वितीय चरण की रणनीति तय की जायेगी।

संबंधित समाचार