संभल : मिट्टी की ढांग में दबकर महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/बबराला, अमृत विचार। घर की लिपाई के लिए मिट्टी निकाल रही महिला ढांग के गिरने पर दबकर मर गई। महिला को ढांग के नीचे दबा देखकर बच्चों ने घर जाकर जानकारी दी। इस परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और फिर महिला को लेकर अस्पताल गए। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना रजपुरा …

संभल/बबराला, अमृत विचार। घर की लिपाई के लिए मिट्टी निकाल रही महिला ढांग के गिरने पर दबकर मर गई। महिला को ढांग के नीचे दबा देखकर बच्चों ने घर जाकर जानकारी दी। इस परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और फिर महिला को लेकर अस्पताल गए।

वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना रजपुरा थानाक्षेत्र अंतर्गत मुटैना गांव की है। यहां शुक्रवार की सुबह 7 बजे सतीश कुशवाहा की पत्नी 27 वर्षीय सुमन कुशवाहा घर की लिपाई के लिए मिट्टी लाने गांव के तालाब पर गई थी। मिट्टी निकालने के दौरान मिट्टी की ढांग भरभरा कर महिला के ऊपर गिर पड़ी। महिला के ऊपर काफी मिट्टी आ गई और वह नीचे दब गई।

ढांग गिरने की आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंचे और मिट्टी को हटाना शुरू कर दिया। महिला को गवां लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। सबसे बड़ा कुलदीप, विकास सेवा है। सूचना पर डायल 112 पुलिस और चौकी इंचार्ज गवा राममेहर मौके पर पहुंचे। पति सतीश कुशवाहा पुत्र वेद राम कुशवाहा की तहरीर पर शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार