ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि सरेनी थाना क्षेत्र के ग्राम ओदराहार मजरे चकचोरइहा निवासी …

रायबरेली। ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि सरेनी थाना क्षेत्र के ग्राम ओदराहार मजरे चकचोरइहा निवासी राजरानी उर्फ नन्हकई पुत्री श्रीपाल शुक्रवार को किसी अंजान व्यक्ति के साथ बाइक से लालगंज आधार कार्ड बनवाने आ रही थी। दोसड़का के निकट विशुनखेड़ा मोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के नीचे आकर राजरानी की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक चालक फरार हो गया।

कोतवाल इंद्रपाल सिंह ने बताया कि मृतका की शादी उन्नाव जनपद के करदहा गांव में हुआ था। पति बबलू से विवाद के चलते वह अपने दो बच्चों के साथ मायके में ही रहती थी।वह बाइक पर किसके साथ थी इसका पता नहीं चल सका है। ट्रक व चालक को पकड़ लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

संबंधित समाचार