अयोध्या: रविवार को मनाया जाएंगा कृषि विश्वविद्यालय का 47वां स्थापना दिवस, रक्तदान कल
अयोध्या। टाउन एरिया कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 47 वां स्थापना दिवस रविवार को आयोजित होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप-महानिदेशक (फसल विज्ञान), डॉ तिलक राज शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. एसके पांडे …
अयोध्या। टाउन एरिया कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 47 वां स्थापना दिवस रविवार को आयोजित होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप-महानिदेशक (फसल विज्ञान), डॉ तिलक राज शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. एसके पांडे (पूर्व निदेशक, केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला) एवं अन्य गणमान्य शामिल होंगे।
कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की। डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया की शनिवार को रक्तदान का भी आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ.अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के एग्रीबिजनेस ऑडिटोरियम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य अतिथि द्वारा पौधरोपण, कृषि शोध प्रक्षेत्र का भ्रमण, विभिन्न पुस्तकों का विमोचन, व्याख्यान तथा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक तथा कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किये जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए 10 कमेटियों का गठन किया गया है।
