रामपुर: दिव्यांग बालिकाओं को मिलेगी दो हजार रुपये छात्रवृत्ति
रामपुर, अमृत विचार। भारत सरकार ने दिव्यांग बालिकाओं को सशक्त बनाने की पहल की है। अब कक्षा एक से आठ तक दिव्यांग बालिकाओं को दो सौ रुपये महीना वजीफा मिलेगा। 10 माह का वजीफा दो हजार रुपये प्रति छात्रा को दिए जाने के लिए भारत सरकार की ओर से 225.34 लाख की धनराशि अवमुक्त कर …
रामपुर, अमृत विचार। भारत सरकार ने दिव्यांग बालिकाओं को सशक्त बनाने की पहल की है। अब कक्षा एक से आठ तक दिव्यांग बालिकाओं को दो सौ रुपये महीना वजीफा मिलेगा। 10 माह का वजीफा दो हजार रुपये प्रति छात्रा को दिए जाने के लिए भारत सरकार की ओर से 225.34 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। डीबीटी के माध्यम से पात्र दिव्यांग छात्राओं का वजीफा सीधे उनके एकाउंट में पहुंचेगा। दिव्यांग छात्रा के लिए यह छात्रवृत्ति 10 माह के लिए देय होगी। छात्रा का न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगा का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
छात्रवृत्ति पाने वाली छात्राओं की पात्रता
परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा एक से आठ में विशिष्ट वाली छात्राओं जिनके पास मेडिकल बोर्ड या सक्षम चिकित्साधिकारी द्वारा जारी किया गया न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। दिव्यांग छात्राओं को 10 माह तक छात्रवृत्ति देय होगी।
छात्रवृत्ति दिए जाने के लिए दिव्यांग छात्राओं का विवरण खंड शिक्षा अधिकारी एवं स्पेशल एजूकेटर-फिजियोथेरेपिस्ट से प्राप्त कर जिला समन्वयक (समेकेतिक शिक्षा) के द्वारा तैयार किया जाएगा। जिला समन्वयक समेकेतिक शिक्षा के द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से विकास खंडवार दिव्यांग छात्राओं की संकलित सूची जिला स्तरीय समिति में अनुमोदन के लिए एक प्रारूप पर उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला स्तरीय द्वारा अनुमोदित सूची के अनुसार पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से लाभार्थी को छात्रवृत्ति का भुगतान डीबीटी माडयूल के माध्यम से किया जाएगा। पैसा लाभार्थी के सीधे खाते में पहुंचेगा।
कल्पना सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
