पीलीभीत: सामान देरी से पहुंचने पर सिपाही ने मिनी डीसीएम चालक को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार। सामान देर से लाने पर सिपाही ने मिनी डीसीएम चालक को बेरहमी से पीटा। सिपाही की पिटाई से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित मैजिक चालकों ने कोतवाली पहुंचकर सिपाही के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नही की। पूरनपुर पुलिस …

पूरनपुर, अमृत विचार। सामान देर से लाने पर सिपाही ने मिनी डीसीएम चालक को बेरहमी से पीटा। सिपाही की पिटाई से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित मैजिक चालकों ने कोतवाली पहुंचकर सिपाही के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नही की।

पूरनपुर पुलिस रोजाना अपने नए कारनामों से चर्चा में रहती है। जुए का अड्डा चलवाने से लेकर पशुओं की तस्करी में भी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ चुके हैं लेकिन विभागीय अधिकारी स्टाफ को बचाने में हर सम्भव मदद करते हैं। ताजा मामला मात्र देरी से सामान पहुंचाने का है। मिनी डीसीएम चालक को रास्ते में देर क्या लग गई कि सिपाही ने उसे पीटकर अधमरा कर दिया। बदायूं निवासी योगेंद्र कुमार गौड़ पूरनपुर से पीलीभीत तक मिनी डीसीएम चलाता है।

शुक्रवार को एक सिपाही तबादले के बाद मुरादाबाद से पूरनपुर आया। उसने मिनी डीसीएम पर अपना सामान रख दिया।  चालक सिपाही का सामान लेकर पूरनपर आया। पहुंचने में उसे देर लग गई। इस बात पर कॉन्स्टेबल का पारा चढ गया। उसने पुलिसिया रौब झाड़ते हुए मैजिक चालक को बेरहमी से पीटा।जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले को लेकर खलबली मच गई।

बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। चालक को भी घायल अवस्था में कोतवाली लाया गया। पुलिस द्वारा साथी की पिटाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में वाहन चालक कोतवाली पहुंच कर जमकर हंगामा काटने लगे। सिपाही के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। चालक को उपचार के लिए सीएचसीएसी में भर्ती कराया गया।

कोतवाल राम सेवक ने बतायाा कि मुरादाबाद से सिपाही पहले ही आ गया था। उसकी पत्नी मिनी डीसीएम में सामान लेकर आ रही थी। चालक रास्ते में बार-बार रोककर नशा कर रहा था। सिपाही की पत्नी डीसीएम में पीछे बैठ गई। चालक की लापरवाही के कारण सिपाही की गर्भवती पत्नी की हालत खराब हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।डीसीएम से सिपाही का सामान कमरे में शिफ्ट करा दिया गया है।

संबंधित समाचार