बरेली: अधिवक्ता हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
बिशारतगंज, अमृत विचार। अधिवक्ता संजय सिंह की हत्या में नामजद आरोपी राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस ने बताया कि 14 सितंबर को अतरछेड़ी से लौटते समय अधिवक्ता संजय सिंह को गिधौली रेलवे फाटक से आगे जान से मारने की नियत से टक्कर मारते हुए कुचल कर हत्या कर दी गई थी। …
बिशारतगंज, अमृत विचार। अधिवक्ता संजय सिंह की हत्या में नामजद आरोपी राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस ने बताया कि 14 सितंबर को अतरछेड़ी से लौटते समय अधिवक्ता संजय सिंह को गिधौली रेलवे फाटक से आगे जान से मारने की नियत से टक्कर मारते हुए कुचल कर हत्या कर दी गई थी। जिसके संबंध में थाना बिशारतगंज में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी राहुल कुमार सिंह को मानपुर चौराहे के समीप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार, उप निरीक्षक रामस्वरूप, कांस्टेबल अंकुर मलिक, विजय प्रताप रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
