बरेली: अटैचमेंट नहीं हुआ खत्म तो सीएम से मिलेगा सफाई कर्मचारी संघ
बरेली, अमृत विचार। पिछले महीने जिले के प्रभारी मंत्री सिद्वार्थ सिंह की बैठक में हुई फजीहत के बाद भी अफसरों के घर और कार्यालयों में अटैच सफाई कर्मियों को उनकी मूल तैनाती वाले गांव में नहीं भेजे जाने से खफा उप्र ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने डीडी (उपनिदेशक) पंचायत से ऐसे कर्मियों को …
बरेली, अमृत विचार। पिछले महीने जिले के प्रभारी मंत्री सिद्वार्थ सिंह की बैठक में हुई फजीहत के बाद भी अफसरों के घर और कार्यालयों में अटैच सफाई कर्मियों को उनकी मूल तैनाती वाले गांव में नहीं भेजे जाने से खफा उप्र ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने डीडी (उपनिदेशक) पंचायत से ऐसे कर्मियों को उनके राजस्व ग्राम तत्काल भेजे जाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर शीघ्र ही मुख्यमंत्री के समक्ष यह मामला रखा जाएगा।
दरअसल, उप निदेशक पंचायत महेंद्र कुमार बरेली मंडल के चारों जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले विकास कार्यों से संबंधित बैठक कर रहे थे। बैठक में ग्राम पंचायतों का काम काज देखने वाले लिपिक और चारों जिलों के ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने अपनी समस्याओं को रखा। इसमें सफाई कर्मियों के अटैचमेंट का मामला सबसे ज्यादा उछाला।
संघ के जिलाध्यक्ष राम लाल कश्यप ने कहा कि अटैच सफाई कर्मियों की मूल गांव में तैनाती होने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। बदायूं के जिलाध्यक्ष अजय कुमार वाल्मीकि ने कहा कि ब्लाकों में लंबे समय से अटैच सफाई कर्मियों की मूल गांव में तैनाती का मामला कई बार उठाया गया, लेकिन सुध नहीं ली।
धर्मपाल, मुकेश छावला ने भी अपनी बात प्रमुखता से रखी जिस पर डीडी पंचायत में सभी मांगों का निस्तारण जल्द कराने का आश्वासन दिया। रविन्द्र कश्यप, राजेश कुमार, रामेश्वर दयाल, रामसेवक, देवेश, विनीत, रामसागर, सुखलाल, रनवीर आदि मौजूद रहे।
