रामपुर: बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों का कटेगा वेतन, एक को नोटिस जारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों का वेतन कटेगा और उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। यह बात जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने शनिवार सुबह एक सर्कुलर जारी करते हुए कही। रविन्द्र कुमार मांदड़ के जारी सर्कुलर के अनुसार यदि अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर जाते हैं तो उनका वेतन कटेगा। …

रामपुर,अमृत विचार। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों का वेतन कटेगा और उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। यह बात जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने शनिवार सुबह एक सर्कुलर जारी करते हुए कही।

रविन्द्र कुमार मांदड़ के जारी सर्कुलर के अनुसार यदि अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर जाते हैं तो उनका वेतन कटेगा। इसके अलावा उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के अंतर्गत कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। प्रधानमंत्री रोजगार स्वजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष खराब प्रगति पर जिलाधिकारी उपायुक्त उद्योग हिमांशु गंगवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर रहने वाले अधिकारियों पर शिकंजा कसते हुए जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए समय-समय पर सख्त निर्देश जारी किए जाते रहे हैं। बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर वेतन की कटौती और वेतन बाधित करने सहित अन्य कार्यवाहियां भी हो रही हैं।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं कि बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों के साथ-साथ ऐसे अधिकारी जो आसपास के जनपदों से प्रतिदिन आवागमन करते हैं उनके विरुद्ध भी कार्यवाही होगी।

जो जिला स्तरीय अधिकारी मंडलीय अधिकारियों से अवकाश स्वीकृत कराते हैं उन्हें भी अब मुख्यालय छोड़ने की अनुमति जिलाधिकारी से लेनी होगी। इसके अलावा जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को जारी नोटिस में कहा है कि समय सीमा में जवाब नहीं मिलने पर अनुशासात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े-

रामपुर: दढ़ियाल के अकबराबाद में अवैध खनन के दौरान दो पक्ष भिड़े, जमकर फायरिंग

संबंधित समाचार