अमरोहा : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से जनता परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त आ चुकी है। पेट्रोल और डीजल के दाम रोजाना बढ़ते जा रहे है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। शनिवार को अमरोहा में पेट्रोल की कीमत 101.30 रूपये प्रति लीटर पहुंच गई। वहीं डीजल के दामों में भी उछाल आया। डीजल की कीमत 92.86 रूपये …

अमरोहा, अमृत विचार। बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त आ चुकी है। पेट्रोल और डीजल के दाम रोजाना बढ़ते जा रहे है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। शनिवार को अमरोहा में पेट्रोल की कीमत 101.30 रूपये प्रति लीटर पहुंच गई। वहीं डीजल के दामों में भी उछाल आया। डीजल की कीमत 92.86 रूपये प्रति लीटर पहुंच गई। अब वाहन चालकों का कहना है कि अब वह टंकी फुल न करारकर सिर्फ उतना ही तेल डलवा रहे है जितनी उनको जरूरत है।

देश में महंगाई आसमान छू रही है। विपक्ष मंहगाई को कम करने के लिए आए दिन धरने प्रदर्शन कर रहा है। उसके बावजूद भी पेट्रोल डीजल की कीमत में रोजाना इजाफा हो रहा है। लोगों का कहना है कि जरूरत के हिसाब से ही अब गाड़ी या बाइक में पेट्रोल डलवा रहे हैं।

शनिवार को पेट्रोल के दाम 101.30 रूपये प्रति लीटर रहे तो वहीं डीजल की कीमत भी 92.86 रूपये प्रति लीटर पहुंच गई। जिससे लोगों को काफी परेशानियो‍ं का सामना करना पड़ रहा है। डीजल मंहगा होने के कारण किसानों को भी दिक्कत हो रही है। खेत की जुताई में अधिक लागत लगती है।

संबंधित समाचार