बरेली: घर से गायब हुई बेटी को ढूंढने के लिए पुलिस के चक्कर काट रही मां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मां थानों के चक्कर काट रही है। मगर उसकी सुनवाई नहीं हो रही। आरोप है कि उसकी बेटी को इलाके का ही एक युवक अपने साथ ले गया। पुलिस के पास पहुंची तो शिकायत दर्ज नहीं हुई। शनिवार जब एसएसपी कार्यालय पहुंची तो वहां भी किसी …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मां थानों के चक्कर काट रही है। मगर उसकी सुनवाई नहीं हो रही। आरोप है कि उसकी बेटी को इलाके का ही एक युवक अपने साथ ले गया। पुलिस के पास पहुंची तो शिकायत दर्ज नहीं हुई। शनिवार जब एसएसपी कार्यालय पहुंची तो वहां भी किसी से मुलाकात नहीं हो सकी है। हालंकि महिला का कहना है कि जब तक उसकी बेटी नहीं मिल जाती वह पुलिस के चक्कर काटती रहेगी।

चार अक्टूबर को गायव हुई थी बेटी
दरअसल, भुता के करेना गांव की मां का आरोप है कि चार अक्टूबर को उसकी बेटी स्कूल के लिए गई थी। मगर वह शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी। आरोप है कि जब परिजनों ने बेटी को ढूंढने की कोशिश की तो पता चला कि उसे क्योलड़िया के मरगापुर गांव का एक युवक अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। जिसके बाद महिला ने भुता थाने में तहरीर भी दी। मगर वहां पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

लगातार थाने के काट रही चक्कर
महिला का आरोप है कि वह अपनी बेटी को ढूंढने के लिए लगातार थाने के चक्कर काट रही है। मगर पुलिसकर्मी कुछ न कुछ वहाना करके उसके टहला देते है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज करने की जहमत नहीं उठाई। मजबूरी में वह परेशान होकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। मगर शनिवार को छुट्टी होने की वजह से वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी।

यह भी पढ़े-

लखीमपुर हिंसा: आशीष मिश्रा से करीब तीन घंटे से पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच

संबंधित समाचार