वैक्सीन प्रबंधन को मजबूत बनाना जरूरी: जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय प्रतिरक्षण अधिकारियों को वैक्सीन प्रबंधन के गुर सिखाए गए। इस दौरान उन्हें वैक्सीन प्रबंधन और कोल्ड चेन के रख रखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सीएमओ कार्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण के जरिए लाभार्थियों तक …

हरदोई। जिले में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय प्रतिरक्षण अधिकारियों को वैक्सीन प्रबंधन के गुर सिखाए गए। इस दौरान उन्हें वैक्सीन प्रबंधन और कोल्ड चेन के रख रखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सीएमओ कार्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण के जरिए लाभार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण वैक्सीन पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए वैक्सीन प्रबंधन को मजबूत बनाना जरूरी है। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

वहीं, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी प्रशांत रंजन और नीरज नगर प्रोजेक्ट ऑफिसर UNDP ने प्रशिक्षण की उपयोगिता और एडवांस इविन पोर्टल पर प्रशिक्षण दिया।

इसके अलावा वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर हफीज खान ने वैक्सीन-लॉजिस्टिक रख रखाव, वेस्टेज, तापमान निगरानी, जरूरत के अनुसार वैक्सीन की मांग बनाना आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया। यूनिसेफ के डीएमसी संजू कश्यप ने कोल्ड चेन सिस्टम को सुदृढ़ और एडवांस बनाने के बारे में बताया।

संबंधित समाचार