अयोध्या: विहिप कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कश्मीर में हो रही हिंदुओं की हत्या के विरोधस्परूप विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रिकाबगंज हनुमानगढ़ी के पास पाकिस्तान का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुदार्बाद के नारे लगाए गए। अयोध्या महानगर बजरंग दल के सह संयोजक रोहित चौधरी के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। इस दौरान अरुण मिश्रा, …

अयोध्या। कश्मीर में हो रही हिंदुओं की हत्या के विरोधस्परूप विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रिकाबगंज हनुमानगढ़ी के पास पाकिस्तान का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुदार्बाद के नारे लगाए गए। अयोध्या महानगर बजरंग दल के सह संयोजक रोहित चौधरी के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। इस दौरान अरुण मिश्रा, शिवकुमार, सुनीता, पिंकी, कौशिक व डॉ. एसवी सिंह कई लोग मौजूद रहे।

वहीं रुदौली तहसील के बाबा बाजार में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विपिन तिवारी के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया और आतंकवाद मुदार्बाद का नारा लगाते हुए पुतला फूंका। विहिप के संयोजक राम कुमार पांडे, सोनू कौशल, राम अवतार यादव, अनिल बाबा, राम तीरथ, देशराज मिश्रा, दिनेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार