बाराबंकी: श्री महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने SI पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले में दुर्गा पूजा का चंदा इकठ्ठा कर रहे श्री महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति कमेटी के कार्यकर्ताओं ने दरियाबाद कोतवाली में तैनात एसआई पर गाली देने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। जब यह बात कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पता चली तो लोगों ने कोतवाली पहुंच एसआई की भाषा शैली को लेकर …

बाराबंकी। जिले में दुर्गा पूजा का चंदा इकठ्ठा कर रहे श्री महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति कमेटी के कार्यकर्ताओं ने दरियाबाद कोतवाली में तैनात एसआई पर गाली देने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। जब यह बात कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पता चली तो लोगों ने कोतवाली पहुंच एसआई की भाषा शैली को लेकर नाराजगी व्यक्त की। जबकि एसआई ने गाली देने की बात से इंकार किया है।

बता दें कि शक्ति मिशन के अंतर्गत नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री व जिले के कप्तान तरह-तरह के आयोजन कर नारी सुरक्षा व नारी शक्ति की पहल करते हैं। लेकिन दरियाबाद कोतवाली में तैनात एसआई सरकार की ओर से चलाए जा रहे शक्ति मिशन की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।

जिस नवरात्रि के माह में महिलाओं व देवियों की पूजा की जाती है। उनका सम्मान किया जाता है। उस महीने में एसआई ने बीच सड़क पर नारी सम्मान की बात भूलकर चंदा इकठ्ठा कर रहे कमेटी के सदस्यों को मां बहन की गाली देकर अभद्रता की। श्री महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति मथुरानगर के कार्यकर्ता सड़क पर दुर्गा पूजा का चंदा इकठ्ठा कर रहे थे।

उधर से गुजर रहे थाने के एसआई सुरेंद्र तिवारी व जय प्रकाश मिश्रा ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओ को मां बहन की गाली देने लगे व अभद्रता कर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे डाली। जिसको लेकर समिति के लोगों व स्थानीय लोगो मे आक्रोश व्याप्त हो गया । दर्जनों की संख्या में लोग दरियाबाद कोतवाली पहुँच गये । गाली गलौच करने की बात से एस आई ने इंकार किया । जबकि आए दिन पहले भी दरियाबाद के सीतला माता मंदिर पर कोतवाली के एसआई जय प्रकाश मिश्रा ने चंदा वसूल करने वालों से अभद्रता की थी। एसआई के व्यवहार की बात शोशल मीडिया पर भी जमकर उछाली गई थी। वहीं कमेटी कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगर सड़क पर चंदा लेना गलत है तो मना कर देते, गाली-गलौज करने की क्या जरूरत थी।

संबंधित समाचार