रुद्रपुर में ब्रांडेड नमक कंपनी के रैपर में बेच रहा था नकली नमक, गिरफ्तार
रुद्रपुर, अमृत विचार। ब्रांडेड नमक कंपनी के रैपर में नकली नमक की बिक्री किए जाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी के खिलाफ कंपनी के प्रबंधक रवि सिंह ने पुलिस को तहरीर सौपी थी। जिसके बाद पुलिस ने रम्पुरा निवासी राकेश कुमार गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट …
रुद्रपुर, अमृत विचार। ब्रांडेड नमक कंपनी के रैपर में नकली नमक की बिक्री किए जाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी के खिलाफ कंपनी के प्रबंधक रवि सिंह ने पुलिस को तहरीर सौपी थी। जिसके बाद पुलिस ने रम्पुरा निवासी राकेश कुमार गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि शुक्रवार को रंपुरा चौकी आए टाटा सॉल्ट नमक कंपनी के प्रबंधक रवि सिंह को खबर मिली कि कुछ लोग ब्रांडेड टाटा कंपनी के रैपर का इस्तेमाल कर अपना खुद का बनाया हुआ नकली नमक पैक कर दुकानों पर धडल्ले से बेच रहे हैं। जिसके बाद कंपनी प्रबंधक रंपुरा बस्ती की एक दुकान से नमक की थैली खरीदकर जांच करवाई, तो नमक के अलावा कंपनी का रैपर भी नकली निकला। कंपनी प्रबंधक की शिकायत पर रंपुरा पुलिस चौकी प्रभारी अनिल जोशी छापा मारकर दुकानों से 50-50 किलो के तेरह नमक के कट्टे बरामद किए।

