लखनऊ: पत्नी की हत्या में फरार आरोपी गिरफ्तार, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गुजरात में पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को यूपी एसटीफ व क्राइम ब्रांच नौसारी गुजरात की संयुक्त टीम ने वाराणसी कैंट से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी इन्द्रजीत गाैतम चेहरा थाना जिगना जिला मीरजापुर का निवासी है। यूपी एसटीएफ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इन्द्रजीत नाला पोण्डा जिला बलसाड़ गुजरात …

लखनऊ। गुजरात में पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को यूपी एसटीफ व क्राइम ब्रांच नौसारी गुजरात की संयुक्त टीम ने वाराणसी कैंट से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी इन्द्रजीत गाैतम चेहरा थाना जिगना जिला मीरजापुर का निवासी है। यूपी एसटीएफ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इन्द्रजीत नाला पोण्डा जिला बलसाड़ गुजरात में अपनी पत्नी की हत्या करके फरार हो गया था।

जिसके संबध में नौसारी क्राइम ब्रांच गुजरात ने एसटीएफ से सहयोग मांगा था। उसी आधार पर एसटीएफ की वाराणसी ईकाई के एसआई आलोक सिंह की अगुवाई में नौसारी क्राइम ब्रांच टीम की संयुक्त टीम ने मिलकर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के पास से शनिवार 10:30 बजे गिरफ्तार किया गया है।

संबंधित समाचार