रामपुर: देश का संविधान सबके लिए बराबर- रजा मुराद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। फिल्म कलाकार रजा मुराद ने कहा कि देश का संविधान सबके लिए बराबर है। जो जिस तरह का जुर्म करेगा उसे वैसे ही सजा मिलेगी। रजा मुराद शनिवार की रात रामपुर पहुंचे और शाहबाद गेट पर चाय पी। इस दौरान लोगों की भीड़ लगने से जाम लग गया। हिन्दी फिल्मों में अपनी …

रामपुर, अमृत विचार। फिल्म कलाकार रजा मुराद ने कहा कि देश का संविधान सबके लिए बराबर है। जो जिस तरह का जुर्म करेगा उसे वैसे ही सजा मिलेगी। रजा मुराद शनिवार की रात रामपुर पहुंचे और शाहबाद गेट पर चाय पी। इस दौरान लोगों की भीड़ लगने से जाम लग गया।

हिन्दी फिल्मों में अपनी दमदार आवाज के शहंशाह रजा मुराद शनिवार की रात को रामपुर पहुंचे। अपने चिर परिचित अंदाज में शाहबाद गेट पर लोगों से शहर का हाल पूछा और चाय पी। इस दौरान मीडिया के लोग भी शाहबाद गेट पर पहुंच गए और रजा मुराद पर सवालों की झड़ी लगा दी। एक सवाल के जवाब में रजा मुराद ने कहा कि देश का संविधान सबके लिए बराबर है वह किसी गरीब का बेट हो या फिर किंग खान का बेटा। जिसने जैसा किया है उसको वैसे ही सजा मिलेगी।

कहा कि देश की जनता को अपने संविधान और कानून पर पूरा भरोसा है। कानून अपना काम कर रहा है। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्र होने से काफी लंबा जाम लग गया। शाहबाद गेट पर तैनात पुलिस पिकेट ने सड़क पर लगे जाम को खुलवाया। रजा मुराद ने बताया कि वह रविवार को भी रामपुर में रहेंगे क्योंकि उन्हें अपने वतन रामपुर से बेपनाह मोहब्बत है। कहा कि जब भी मौका मिलता है वह अपने घर आ जाते हैं।

संबंधित समाचार