बरेली: डेंगू के 13 तो मलेरिया के निकले छह मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिले में शनिवार को डेंगू के 13 मरीजों की पुष्टि हुई है। 145 लोगों की एनएस-1 रेपिड कार्ड से जांच में एलाइजा में डेंगू की पुष्टि हुई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में 145 सक्रिय मामले डेंगू के हैं। …

बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिले में शनिवार को डेंगू के 13 मरीजों की पुष्टि हुई है। 145 लोगों की एनएस-1 रेपिड कार्ड से जांच में एलाइजा में डेंगू की पुष्टि हुई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में 145 सक्रिय मामले डेंगू के हैं। वर्ष 2018 में बरेली में डेंगू और मलेरिया के सबसे ज्यादा मामले मिले थे। तब देहात क्षेत्र में सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज मिले थे। वहीं इस बार अभी तक भोजीपुरा में डेंगू से ग्रसित सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। अब तक डेंगू से ग्रसित 15 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक चार लोगों की डेंगू के चलते मौत भी हो चुकी है।

छह मरीजों में मलेरिया पीवी की पुष्टि
जिले में शनिवार को मलेरिया की कुल 860 जांचे की गईं। जिसमें कुल छह मरीज मलेरिया के मिले। जिनमें पांच मरीज प्लाज्मोडियम वाइवेक्स से ग्रसित हैं। वहीं जानलेवा फाल्सीपेरम का एक मरीज मिला। इस तरह जिले में अब तक मलेरिया के कुल 2189 मरीज मिले चुके हैं।

डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए जिले भर में व्यापक रूप से अभियान चलाया जा रहा है। सभी जगह निरोधात्मक कार्रवाई के लिए टीम लगाई गई हैं। -डा. बलवीर सिंह, सीएमओ

संबंधित समाचार