बरेली: ज्यादातर सड़कों की खस्ताहाल लेकिन पैचवर्क कुछ ही जगहों पर
बरेली, अमृत विचार। मानसून का सीजन थमने के साथ ही सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है लेकिन इन कामों की गति ऐसी है कि शहर में जिस तरह से सड़कें खस्ताहाल हैं उनका पैचवर्क करने में महीनों लग जाएंगे। लोगों का कहना है कि शहर की ज्यादातर सड़कों की स्थिति बहुत ही …
बरेली, अमृत विचार। मानसून का सीजन थमने के साथ ही सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है लेकिन इन कामों की गति ऐसी है कि शहर में जिस तरह से सड़कें खस्ताहाल हैं उनका पैचवर्क करने में महीनों लग जाएंगे। लोगों का कहना है कि शहर की ज्यादातर सड़कों की स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब है। इसलिए अधिकारियों को इनका पैचवर्क कराने के लिए टीमें लगाकर बड़े पैमाने पर काम कराने चाहिए, तभी लोगों को राहत मिल सकेगी।
शहर की प्रमुख सहित तमाम अन्य सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। बरसात के मौसम में जलभराव के चलते स्थिति और भी ज्यादा खराब हो चुकी है लेकिन अब तक इन सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। हालांकि शासन की सख्ती के बाद से अब कुछ जगहों पर पैच वर्क के काम दिखाई देने शुरू कर दिए हैं। श्यामगंज में मालियों की पुलिया के पास रोड की मरम्मत के काम कराए जा रहे हैं।
अभी कुछ दिन पहले पीलीभीत बाईपास और चौकी चौराहा के पास भी मरम्मत के काम हुए हैं लेकिन पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारी पैचवर्क को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। पैच वर्क के लिए एक-दो जगहों पर ही टीमें काम करती हुई दिखाई दे रही है लेकिन शहर के ज्यादातर सड़कें खराब हैं। उसे देखते हुए मरम्मत के काम अभी बड़े पैमाने पर होने हैं। इससे पहले लोगों को राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। इधर बियावानी कोठी के पास रोड उधड़ गया है। बजरी फैल जाने से एक्सीडेंट का खतरा बना हुआ है।
