अफगानिस्तान में मस्जिद पर आतंकवादी हमला, यूएनएससी ने की निंदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में एक शिया मस्जिद पर शुक्रवार को हुए घातक हमले की निंदा की है। यूएनएससी ने यहां एक बयान में कहा कि आतंकवाद अपने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है। आतंकवाद …

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में एक शिया मस्जिद पर शुक्रवार को हुए घातक हमले की निंदा की है। यूएनएससी ने यहां एक बयान में कहा कि आतंकवाद अपने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है। आतंकवाद के इन कृत्यों के वित्तपोषक और प्रायोजकों की भूमिका निंदनीय है।

इससे पहले यूरोपीय यूनियन एक्सटर्नल एक्शन सर्विस (ईईएएस) ने कहा था कि हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट-खोरासन (आईएसआईएस-के) को कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों सहित सभी अफगान नागरिकों के अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। कुंदुज प्रांत में शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए बम विस्फोट में 50 से अधिक लोग मारे गये जबकि 100 से ज्यादा व्यक्ति घायल हुए हैं।

यह भी पढ़े-

अंगोला में अवैध सोना खनन, 11 की मौत

संबंधित समाचार