बीएड प्रवेश काउंसलिंग: अभ्यर्थियों को फीस जमा करने के लिए दो दिनों की दी गई राहत
लखनऊ। लविवि द्वारा आयोजित की जा रही बीएड प्रवेश काउंसिलिंग के चौथे चरण के अभ्यर्थियों को 09 व 10 अक्तूबर को बैंक बंद होने के कारण सीट कंफर्मेशन फीस जमा करने की डेट 12 अक्टूबर तक बढ़ा गई है। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय …
लखनऊ। लविवि द्वारा आयोजित की जा रही बीएड प्रवेश काउंसिलिंग के चौथे चरण के अभ्यर्थियों को 09 व 10 अक्तूबर को बैंक बंद होने के कारण सीट कंफर्मेशन फीस जमा करने की डेट 12 अक्टूबर तक बढ़ा गई है।
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन कर बचा हुआ शुल्क जमाकर आवंटन पत्र अवश्य डाउनलोड कर लें, अन्यथा उनका सीट आवंटन निरस्त हो जाएगा। वहीं जिन अभ्यर्थियों को पूर्व के चरणों में सीट आवंटित हुई है और वे किन्हीं कारणवश सीट कंफर्मेशन शुल्क अब तक जमा नहीं कर पाए हैं, उनके लिए सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा करने की तिथि 12 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।
बता दें कि चौथे चरण की काउंसिलिंग में रजिस्ट्रेशन 10 अक्टूबर तक होगा। इस चरण में पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी 11 अक्टूबर तक च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। इसका सीट आवंटन परिणाम 12 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
