यहां दबंगों ने हथियारों के बल पर कब्जाया स्टोन क्रशर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। बेतालघाट के पास एक स्टोन क्रशर पर दबंगों के हथियारों के बल पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। स्टोन क्रशर संचालिका ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। इस पर हरकत में आई पुलिस ने स्टोन क्रशर पर आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। निरीक्षण के दौरान मौके पर एक तमंचा भी …

गरमपानी, अमृत विचार। बेतालघाट के पास एक स्टोन क्रशर पर दबंगों के हथियारों के बल पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। स्टोन क्रशर संचालिका ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। इस पर हरकत में आई पुलिस ने स्टोन क्रशर पर आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। निरीक्षण के दौरान मौके पर एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थाना बाजपुर, उधमसिंह नगर निवासी गुरविंदर कौर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी को पत्र भेज कहा है कि वह बेतालघाट में पिछले चार वर्षो से स्टोन क्रशर लीज पर चला रही है। बीती छह अक्टूबर को ग्राम विक्रमपुर थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर निवासी सुखदेव सिंह उर्फ बब्बी ने हथियारों के बल पर स्टोन क्रशर पर बलपूर्वक कब्जा कर लिया है।

जबकि सुखदेव सिंह का बाबाजी स्टोन क्रशर पर किसी भी प्रकार की भागीदारी व लेना देना नहीं है। आरोप लगाया है कि सुखदेव सिंह के साथ ही उनके साथी संतोख सिंह तथा अर्जुन सिंह भी शामिल हैं। हथियारों के दम पर किए गए कब्जे से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। स्टोन क्रशर कर्मचारी दहशत में हैं। सुखदेव सिंह व उसके साथियों से जान माल का खतरा बना हुआ है। लीज संचालिका गुरविंदर कौर ने आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इधर, सूचना पर एसआई नीरज चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम क्रेशर परिसर में पहुंची।

निरीक्षण के दौरान पुलिस ने क्रशर से अवैध तमंचा भी बरामद किया। शांति व्यवस्था को देखते हुए क्रशर पर आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। पुलिस ने मुख्य द्वार पर अपना ताला जड़ दिया है। इधर, शंकर जोशी, मनोज जोशी,नंदू आर्या, प्रकाश पडियार, महेंद्र, बबलू जोशी, यशपाल, दिनेश लोहानी, दिव्य सिंह रावत, कुंदन नेगी, वीरेंद्र सिंह आदि थे।

संबंधित समाचार