हल्द्वानी: तीन सालों के कामों की समीक्षा के साथ शताब्दी वर्ष पर रही नजर
हल्द्वानी, अमृत विचार। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने लामाचौड़ स्थित आम्रपाली संस्थान में संघ के प्रांत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ गत तीन सालों के कामों की समीक्षा की और सात बिदुओं के तहत काम करने के निर्देश जारी किए। शनिवार सुबह दस बजे से आरएसएस के पदाधिकारियों के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने लामाचौड़ स्थित आम्रपाली संस्थान में संघ के प्रांत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ गत तीन सालों के कामों की समीक्षा की और सात बिदुओं के तहत काम करने के निर्देश जारी किए।
शनिवार सुबह दस बजे से आरएसएस के पदाधिकारियों के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत की बैठक हुई। पहले दिन दो सत्रों में बैठक की गई। जानकारी मिली कि बैठक में संघ की प्रांत कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया था। संघ ने तीन साल पहले उत्तराखंड प्रांत के लिए जो काम निर्धारित किए थे उनकी जानकारी दी गई। संघ के पदाधिकारियों ने संघ प्रमुख को बताया कि उत्तराखंड में संघ कार्य संतोषजनक रहा है। संघ कार्य के दौरान सामने आई चुनौतियों को भी साझा किया गया।
संघ प्रमुख ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वयंसेवकों को जमीनी स्तर पर दायित्व देने के पश्चात स्वयं भी मौके पर जाकर कामों की समीक्षा करें। जिससे संघ कार्यों में आने वाली दिक्कतों को संगठन में उच्च स्तर पर समझा जा सके। इस दौरान 2025 में संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने को लेकर भी कार्यों को तय किया गया। योजना बनाई गई कि 2025 में जब संघ के 100 साल पूरे हों तब तक संघ निर्धारित किए गए सभी लक्ष्यों की पूर्ति की जा सके।
बैठक के दौरान समाजिक समरसता पर खासा जोर दिया गया और हिंदू समाज के सभी वर्गों को शामिल करने की बात कही गई। बैठक समाप्त होने के बाद शाम को संघ प्रमुख आम्रपाली संस्थान से गेस्ट हाउस चले गए। रविवार को संघ प्रमुख संघ परिवारों की बैठक में भाग लेंगे। बैठक के दौरान आरएसएस के प्रांत स्तरीय पदाधिकारी शामिल रहे।
इन सात बिंदुओं पर काम करने के दिए हैं निर्देश
1-कुटंब प्रबोधन
2-गौ संवर्धन
3-ग्राम विकास
4-समाजिक समरसता
5-समाजिक सुरक्षा
6-धर्म जागरण
7-जल एवं पर्यावरण संरक्षण
कार्यक्रम स्थल पर भारी सुरक्षा
लामाचौड़ में कार्यक्रम स्थल पर पुलिसबल तैनात किया गया था। प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारी स्वयं मौके पर आकर व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। उल्लेखनीय है कि संघ प्रमुख को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। इस वजह से भी कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गए थे।
भाजपा नेताओं से बनाई दूरी
कार्यक्रम स्थल पर भाजपा नेताओं को दूर रखा गया है। संघ के कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को ही तरजीह दी गई। किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधि को दूर रखा गया।
