बरेली: सूदखोरी से परेशान किसान ने खाया जहर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/फरीदपुर, अमृत विचार। सूदखोरी से परेशान किसान की जहर खाने से मौत हो गई। शैलेन्द्र की पत्नी जलजीरा देवी ने आरोप लगाया है कि ब्याज के पैसे वापस करने के बाद भी सूदखोर ने उसकी जमीन अपने नाम करा ली थी। पत्नी ने फरीदपुर थाने में तहरीर दी है। धीरपुर निवासी शैलेन्द्र (30) ने तीन साल …

बरेली/फरीदपुर, अमृत विचार। सूदखोरी से परेशान किसान की जहर खाने से मौत हो गई। शैलेन्द्र की पत्नी जलजीरा देवी ने आरोप लगाया है कि ब्याज के पैसे वापस करने के बाद भी सूदखोर ने उसकी जमीन अपने नाम करा ली थी। पत्नी ने फरीदपुर थाने में तहरीर दी है।

धीरपुर निवासी शैलेन्द्र (30) ने तीन साल पहले गांव के ही दो लोगों से दो लाख रुपए उधार लिए थे। शादी के दो साल बाद शैलेन्द्र ने मय ब्याज के रुपए वापस कर कर दिए थे। आरोप है इसके बाद भी लेनदारों ने शैलेन्द्र की करीब तीन बीघा जमीन जबरन अपने नाम करा ली थी।

शनिवार को शैलेन्द्र फरीदपुर गया था, जहां लेनदार ने उसे घेरकर मारपीट की और धमकाने लगे। इसके बाद शाम करीब 4 बजे शैलेन्द्र ने गांव जाकर जहरीला पदार्थ कहा लिया। गम्भीर हालत में परिजन बरेली निजी अस्पताल लेकर गए जहां इसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े-

बरेली: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, दावेदारी को लेकर रुका अंतिम संस्कार

संबंधित समाचार