प्रदेश में सपा की सरकार बनते ही बहाल होगी पुरानी पेंशन-लीलावती कुशवाहा
अमेठी। सपा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयी प्रदेश महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा की आने की भनक लगते ही अटेवा पेंशन बचाओ मंच का दल कार्यक्रम स्थल पहुंच गया। मुख्य अतिथि के स्वागत के बाद अपना ज्ञापन सौंपा और मदद करने की अपील की। उन्होंने सरकार बनते …
अमेठी। सपा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयी प्रदेश महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा की आने की भनक लगते ही अटेवा पेंशन बचाओ मंच का दल कार्यक्रम स्थल पहुंच गया। मुख्य अतिथि के स्वागत के बाद अपना ज्ञापन सौंपा और मदद करने की अपील की। उन्होंने सरकार बनते ही उनकी मांग को पूरी करने का आश्वासन दिया।
बता दें कि अटेवा पेंशन बचाओ मंच अमेठी ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ज्ञापन दिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2005 से पुरानी नौकरियों की पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर दिया था। इसके स्थान पर एनपीएस लागू किया गया था। जो कि शेयर बाजार पर आधारित है।
इस व्यवस्था से करीब 70 लाख कर्मचारी प्रभावित है। इसके अलावा भारत सरकार के विभिन्न उपक्रमों का निजीकरण किया जा रहा है। जिससे लाखों लोग नौकरी से वंचित हो रहे है। ठेका प्रणाली से देश भर के कर्मचारियों का शोषण बढ़ गया है। इसलिये कर्मियों, शिक्षकों व अधिकारियों के बुढ़ापे के हितों का ध्यान रखते हुये पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने व निजीकरण बन्द करने को समाजवादी पार्टी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री उत्तर को अवगत करा कर बहाली की मांग की है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष व संयोजक मंजीत यादव, जिला महामंत्री अजय मौर्य, जिला संयोजिका सुमन सिंह, नेहा सिंह, इजहार अहमद, उमाशंकर मिश्रा, दीप प्रकाश तिवारी, राम अभिलाख यादव आदि सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
