अब पीलीभीत में किसान को पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मारी, मौत
पीलीभीत, अमृत विचार। असम हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग किसान को टक्कर मार दी। कार में पुलिसकर्मी सवार थे। हादसे के बाद किसान को कार में डालकर पुलिसकर्मी जिला अस्पताल ले गए।मगर, किसान के मृत घोषित होने पर छोड़कर भाग गए। खबर मिलने पर पीछे से पहुंचे परिवार …
पीलीभीत, अमृत विचार। असम हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग किसान को टक्कर मार दी। कार में पुलिसकर्मी सवार थे। हादसे के बाद किसान को कार में डालकर पुलिसकर्मी जिला अस्पताल ले गए।मगर, किसान के मृत घोषित होने पर छोड़कर भाग गए। खबर मिलने पर पीछे से पहुंचे परिवार वालों ने हादसे पर नाराजगी जताई। एसडीएम-सीओ पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया करम गांव निवासी 75 वर्षीय गुरनाम सिंह खेती करते थे। परिवार वालों के अनुसार वह साइकिल सुधरवान के लिए गए थे। असम हाईवे पर सकिरया गांव के पास सड़क किनारे एक दुकान पर साइकिल खड़ी करके पैदल वापस आ रहे थे। सड़क पार करते वक्त पूरनपुर की ओर से आ रही कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजर्ग उछलकर 20 फिट दूर खाई में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। कार में पुलिसकर्मी सवार थे। वह कार से उतरे और घायल किसान को उठाकर कार में डाल लिया। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कार सवार शव छोड़कर भाग गए।हादसे की खबर परिवार तक पहुंच चुकी थी।कुछही देर में परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। शव देख चीख पुकार मच गई।
वहीं, पुलिसकर्मियों के कार से टक्कर मारने और फिर इस तरह से छोड़कर भागने पर नाराजगी जताई। परिवार वालों और परिचितों की भीड़ उग्र होने लगी।इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम-सीओ मौके पर पहुंचे और बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे बाद परिजन मान गए।फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
