दहेज लोभी ने किया पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार , जाने पूरा मामला
कन्नौज। यूपी से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कन्नौज में एक शराबी पति ने पत्नी के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी। घर पर शराब पार्टी के बाद दोस्तों को अपनी पत्नी सौंप दी। दोस्तों ने अश्लील व्यवहार और जोरजबरदस्ती की तो परेशान पत्नी ने किसी तरह भाइयों को फोन करके जानकारी …
कन्नौज। यूपी से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कन्नौज में एक शराबी पति ने पत्नी के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी। घर पर शराब पार्टी के बाद दोस्तों को अपनी पत्नी सौंप दी। दोस्तों ने अश्लील व्यवहार और जोरजबरदस्ती की तो परेशान पत्नी ने किसी तरह भाइयों को फोन करके जानकारी दी। परिजन बेटी के घर पहुंचे तो उनसे भी मारपीट की गयी। किसी तरह बेटी को घर लाये परिजनों ने दामाद सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की छानबीन और शराब पार्टी करने वाले पति व उसके दोस्तों की तलाश शुरू की है।
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है। वह दहेज कम मिलने का ताना देता है। शुक्रवार शाम उसने अपने दोस्त अक्षय, नंदंन और नीरज को घर बुलाया और शराब पी। इसके बाद उसने पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया। पीड़िता के मुताबिक पति के दोस्तों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील हरकतें कीं। उसने भाइयों को मामले की जानकारी दी।
मामले में कन्नौज एसपी प्रशांत वर्मा ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। एसपी के आदेश ओर दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। शराब पार्टी करने वाले पति व उसके दोस्तों की तलाश में पुलिस छापेमारी भी कर रही है।
