पीलीभीत: खुटार थाना प्रभारी की आईडी हैक कर बमरौली के युवक से मांगे रुपये
बिलसंडा, अमृत विचार। शाहजहांपुर के खुटार थाने के प्रभारी मनोज कुमार त्यागी की फेसबुक आईडी हैक करके बमरौली गांव के एक युवक से रुपये की डिमांड की गई। मेसेंजर पर काफी देर तक जालसाज चेटिंग करता रहा। ठगी का अहसास होने पर जब युवक ने रुपये देने से मना किया तो मेसेज भेजकर गाली गलौज …
बिलसंडा, अमृत विचार। शाहजहांपुर के खुटार थाने के प्रभारी मनोज कुमार त्यागी की फेसबुक आईडी हैक करके बमरौली गांव के एक युवक से रुपये की डिमांड की गई। मेसेंजर पर काफी देर तक जालसाज चेटिंग करता रहा। ठगी का अहसास होने पर जब युवक ने रुपये देने से मना किया तो मेसेज भेजकर गाली गलौज की गई। चूंकि मनोज त्यागी पहले बिलसंडा रह चुके हैं, तो युवक ने उनके मोबाइल नंबर कॉल कर सूचित किया। उसके बाद खुटार थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया के जरिए परिचितों को आईडी हैक करने के बारे में अवगत कराया।
फेसबुक आईडी हैक करके ठगी का चलन कोरोना काल के दौरान तेज हो गया था। गन्ना विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सीओ के पेशकार और कई इंस्पेक्टर, वकील के नाम से भी आईडी हैक कर परिचितों को रुपये मांगे जा चुके हैं। हालांकि जालसाजों पर शिकंजा पुलिस विभाग नहीं कस सका। बीते सालों में इंस्पेक्टर मनाेज कुमार त्यागी बिलसंडा थाने में तैनात रहे थे।
वर्तमान में उनकी तैनाती खुटार थानाध्यक्ष के तौर पर है। उनकी फेसबुक आईडी को हैक करके बमरौली निवासी एक युवक से रुपये मांगे गए। पहले तो वह बातचीत करता रहा मगर जब कुछ देर बातचीत चली तो आईडी हैक होने की बात समझने में देर नहीं लगी। उसने परिचतों से इंस्पेक्टर मनोज त्यागी का नंबर जुटाया और फिर फोन कर बातचीत की।
उसके बाद आईडी हैक होने की पुष्टि हो गई। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया कि बिलसंडा के एक युवक ने फोन कर इसकी जानकारी दी थी। उसके बाद आईडी हैक होने का पता लगा। सभी परिचितों को अलर्ट कर दिया है। आईडी हैक करने वाले की सुरागरसी कर रहे हैं
