पीलीभीत: कच्ची शराब के धंधेबाजों का पुलिस पर कुल्हाड़ी से हमला, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। कच्ची शराब बनाने की सूचना पर दियोरियाकलां पुलिस ने इलाबांस देवल के पास जंगल में दबिश दी। पुलिस टीम के पहुंचते ही कच्ची शराब के धंधेबाजों ने कुल्हाड़ी से सिपाही पर जानलेवा हमला किया। हालांकि सिपाही ने झुककर खद को बचाया और कुल्हाड़ी पास में रखे ड्रक में जा लगी।टीम ने दो …

पीलीभीत, अमृत विचार। कच्ची शराब बनाने की सूचना पर दियोरियाकलां पुलिस ने इलाबांस देवल के पास जंगल में दबिश दी। पुलिस टीम के पहुंचते ही कच्ची शराब के धंधेबाजों ने कुल्हाड़ी से सिपाही पर जानलेवा हमला किया। हालांकि सिपाही ने झुककर खद को बचाया और कुल्हाड़ी पास में रखे ड्रक में जा लगी।टीम ने दो आरोपियों को धर दबोचा। शराब और उपकरण भी बरामद किए। जानलेवा हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

घटना शनिवार देर रात की है। पुलिस को सूचना मिली कि इलाबांस देवल के पास जंगल में कुछ धंधेबाज कच्ची शराब बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए दियोरियाकलां कोतवाली में तैनात दरोगा गोपाल सिंह, सूरज सिंह, कांस्टेबल प्रमेश कुमार, मोहम्मद शकील ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।जंगल के भीतर आग जलती दिखाई दी तो पुलिसकर्मी आगे बढ़े।

आरोप है कि कच्ची शराब बना रहे धंधेबाजों ने सिपाही प्रमेश कुमार पर कुल्हाड़ी से वार किया। उसने किसी तरह खुद को बचाया। उसके बाद आरोपी धमकाते हुए भागने लगे।पुलिस ने दो आरोपियों को कुछ ही दूरी से धर दबोचा। आरोपियों ने अपना नाम दियोहना पिपरैइया निवासी जमुना प्रसाद पुत्र माखनलाल और ग्राम नौआ नगला निवासी विजय कुमार प्रजापति बताया।

मौके से पुलिस ने 90 लीटर शराब, उपकरण , कुल्हाड़ी बरामद की। एसओ अचल कुमार ने बताया कि कच्ची शराब के धंधेबाजों को पनपने नहीं दिया जाएगा। दोनों आरोपियों पर जानलेवा हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।दोनों को जेल भेज दिया है।

पहले भी पुलिस पर हमलावर हो चुके हैं धंधेबाज
इससे पहले भी कच्ची शराब के धंधेबाज पुलिस पर हमलावर हो चुके हैंं। बीते साल गजरौला थाना क्षेत्र में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ था। बरखेड़ा और सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांवों में पुलिस टीम के दबिश देने पर हमला हो गया था। एसओ समेत दबिश देने गए पुलिसकर्मियों पर लाठी डंडे चलाए गए थे।पत्थर भी फेंके गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की।उसके बाद एक मामले में पुलिस पर भी आरोपियों की ओर से कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी।

संबंधित समाचार