बरेली: कोयले का संकट- शहर में भी होने लगी बिजली कटौती
बरेली, अमृत विचार। कोयला संकट के बीच देहात के बाद अब शहर में भी बिजली कटौती शुरू हो गई। रविवार को शहर में कई जगह पर बिना फाल्ट के बत्ती गुल रही। अफसरों के मुताबिक, अगर जल्द ही कोयले की कमी को दूर नहीं किया तो हालात और खराब होंगे। रविवार को किला, महानगर और …
बरेली, अमृत विचार। कोयला संकट के बीच देहात के बाद अब शहर में भी बिजली कटौती शुरू हो गई। रविवार को शहर में कई जगह पर बिना फाल्ट के बत्ती गुल रही। अफसरों के मुताबिक, अगर जल्द ही कोयले की कमी को दूर नहीं किया तो हालात और खराब होंगे।
रविवार को किला, महानगर और कुतुबखाना उपकेंद्र पर 24 घंटे में बिना फाल्ट के दिन में कई बार बिजली कटौती की गई। किला क्षेत्र में बाकरगंज, जवाहर पैलेस, मिनी बाईपास, स्वालेनगर समेत कई इलाके प्रभावित रहे।
दूसरी तरफ सोमवार से अभियंता दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। सोमवार की शाम से वह सर्किट हाउस के सामने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
